मुरादाबाद : तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रीय भावना को दी मजबूती, कहा- तिरंगा हमारी आन व शान है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से स्वतंत्रता दिवस आयोजन के क्रम में मंगलवार को बुद्धि विहार स्थित पार्टी कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई। महानगर में निकली यात्रा के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद अरुण कुमार रहे। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन व शान है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पार्टी हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से सभी में देशभक्ति और राष्ट्रीयता की भावना को और मजबूत करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाल रही है। 

a

युवा मोर्चे के महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे की मौजूदगी में महानगर में निकली यात्रा में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, मीडिया प्रभारी अर्चित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी शामिल रहे। तिरंगा यात्रा ग्रामीण क्षेत्रों में भी निकाली गई।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, लगाए हाय-हाय के नारे

 

संबंधित समाचार