हर घर तिरंगा अभियानः नेशनल पीजी कॉलेज के छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली, लोगों में किया झंडा वितरण
लखनऊ, अमृत विचारः भारत ने इस बार अपनी आजादी के 77 साल पूरे कर लिए हैं। उत्तर प्रदेश शासन के आदेश अनुसार 09 से 15 अगस्त 2024 तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है और आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। इसी के तहत नेशनल पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रोफेसर देवेंद्र कुमार सिंह तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना सिंह एवं डॉ. प्रणति मिश्रा के निर्देशन में छात्र-छात्राओं एवं स्वयंसेवकों ने रैली निकाली। इस रैली के माध्यम से मलिन बस्ती सिकंदर नगर में जाकर झंडा वितरण किया l कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करना था l
रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के जयकारे के साथ कियाl हर घर तिरंगा कार्यक्रम में महाविद्यालय के हिंदी विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रो. रामकृष्ण, रसायन विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. विकास सिंह, वनस्पति विज्ञान के विभाग अध्यक्ष, डॉ. अभिजीत चैटर्जी, जंतु विज्ञान विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार तथा अन्य शिक्षकों एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने बहुत ही हर्ष पूर्वक प्रतिभाग किया।
यह भी पढ़ेः निजी टेलीकॉम कंपनियों को झटका देने की तैयारी में बीएसएनएल, उपभोक्ताओं के लिए लाया यह बड़ा प्लान
