पाकिस्तानी वाट्सएप कॉल से मांगी फिरौती : छात्राओं के अपहरण की सूचना पर हड़कम्प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। निगोंहा थाना अंतर्गत एक डिग्री कॉलेज की छात्राओं के परिजनों के मोबाइल पर पाकिस्तान के नम्बर से वाट्सएप कॉल आई। फोनकर्ता न छात्राओं के अपहरण की सूचना देते हुए परिजनों से फिरौती मांगी। घबराए परिजन फौरन कॉलेज पहुंचे और हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाया है। फिर सर्विलांस की मदद से फोनकर्ता की लोकेशन खंगालनी शुरु कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक अनुज तिवारी ने बताया कि मंगलवार सुबह क्षेत्र के गंगादेवी डिग्री कॉलेज की कई छात्राओं के परिजनों के मोबाइल पर उनके अपहरण की सूचना दी गई थी। फोनकर्ता ने +92-3410274115 से परिजनों को वाट्सएप कॉल की थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्या में पता चला कि +92 की शुरुआत पाकिस्तान के नंबरों में होती है। इसी बीच एक अभिभावक ने बताया कि उनकी बेटी डिग्री कॉलेज में पढ़ती है, उनके पास वाट्सएप कॉल आई, फोनकर्ता ने बेटी नगमा को अपने चंगुल से छोड़ने के लिए रुपयो की मांग की।

बताया कि फोनकर्ता की वाट्सएप डीपी पर किसी अधिकारी की फोटो लगी है। फोनकर्ता की बात सुनकर पीड़ित फौरन डिग्री कॉलेज पहुंचा, जहां बेटी स्कूल में सुरक्षित मिली। इसके बाद पीड़ित ने कॉलेज प्रशासन को पूरी दास्तां सुनाई। इसी तरह से फोनकर्ता ने छात्रा अंकिता, नैंसी के परिजनों को वाट्सएप कॉल कर फिरौती मांगी है।

यह भी पढ़ें- हौसला रखिये, हिम्मत न हारिये : ऑटिज़्म अभिशाप नहीं, बेहद खास है आपका बच्चा

संबंधित समाचार