26 घंटे से बिजली गुल: दो दिन से अंधेरे में डूबा छिवकी व ददरी गांव, ग्रामीणों ने किया बवाल
नैनी, अमृत विचार: प्रदेश सरकार जहां एक तरफ ग्रामीण और शहरीय इलाकों में बिजली की व्यवस्था को सुधारने का दम भर रही है, वहीं हालात बिगड़ते जा थे। है। बीते दो दिनों से रीवा रोड विद्युत उपकेंद्र में जुड़े दादरी छिवकी और छोटा चाका गांव की बिजली आपूर्ति 26 घंटे से बंद होने से पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है।
रीवा रोड नैनी विद्युत उपकेंद्र का जुड़े मोहल्ले के नाराज लोगों ने घेराव कर आक्रोश जताया। बताते हैं कि ददरी, छिवकी और छोटा चाका गांव की 26 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित है। इस कारण क्षेत्र के हजारों लोग परेशान हैं।
वहीं इस समस्या से पीने के पानी का भी संकट हो गया। इसको लेकर सोमवार रात छिवकी, ददरी, चाका के लोग रीवा रोड उप केंद्र पहुंचे और घेराव किया। इसमें कौशल, सचिन, शुभम तुने, संगीत तिवारी, विशाल, माधो शर्मा, सत्यम, साहेब, सुधीर तिवारी, सचिन यादव आदि लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- हौसला रखिये, हिम्मत न हारिये : ऑटिज़्म अभिशाप नहीं, बेहद खास है आपका बच्चा
