बहराइच: मेडिकल कॉलेज में पर्चा काउंटर और ओपीडी बंद कर प्रदर्शन, महिला डॉक्टर के हत्या के दोषी को फांसी देने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता की घटना को लेकर जताई नाराजगी

बहराइच, अमृत विचार। कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म की घटना को लेकर बुधवार सुबह मेडिकल कॉलेज बहराइच में स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रदर्शन किया। सभी पर्चा काउंटर और ओपीडी को बंद कर प्रदर्शन किया। आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की।

पश्चिम बंगाल के आरजीकर मेडिकल कॉलेज कोलकाता की महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। इसके विरोध में बुधवार को मेडिकल कॉलेज बहराइच में प्रदर्शन हुआ। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के साथ स्वास्थ्य कर्मियों ने ओपीडी सेवाएं ठप कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सभी हाथ में स्लोगन लिखे तख्तियां लिए हुए थे। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 10.38.03_122cc7ed

नहीं सहेंगे बेटी परिवार बंद करो यह अत्याचार, मानवता की यही पुकार महिलाओं का हो सत्कार समेत अन्य जागरूकता स्लोगन से आरोपी को फांसी देने और महिलाओं को सम्मान देने की मांग की। सुबह 8:00 बजे से स्वास्थ्य सेवाएं ठप होने से दूर-दराज से इलाज को आए मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। धरना प्रदर्शन 10 बजे तक जारी रहा इसके बाद सभी ने प्राचार्य को ज्ञापन दिया। इस दौरान काफी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- महसी में तीन किलोमीटर निकली तिरंगा यात्रा : यात्रा में भारत माता की जय व वंदे मातरम के गूंजे नारे

संबंधित समाचार