महसी में तीन किलोमीटर निकली तिरंगा यात्रा : यात्रा में भारत माता की जय व वंदे मातरम के गूंजे नारे
तेजवापुर, बहराइच, अमृत विचार। 78वें स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पूर्व महसी विधायक सुरेश्वर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को तेजवापुर विकास खंड परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गयी। भारत माता की जय व वंदे मातरम् के नारों से इलाका गूंज उठा। हजारों की संख्या में बाइक व कार सवार तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए।
तेजवापुर विकास खंड कार्यालय परिसर में स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिलापट्ट पर माल्यार्पण यात्रा की शुरुवात की, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय भाजपा जिला प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह के साथ तिरंगा यात्रा लेकर निकले। मोटर साइकिल पर सवार लोग हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता व वंदे मातरम का जयकारा लगाते हुए निकले। तिरंगा यात्रा बेड़ना पुर से शुरू होकर रमपुरवा, महराजगंज, महसी कस्बा पहुंची। यहां पर भी शहीद स्मारक शिलापट्ट पर फूल चढ़ाकर सेनानियों को याद किया। विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि सभी लोग देश भक्तों का सम्मान करें। तिरंगा देश की शान का प्रतीक है। सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाएं।
युवा पीढ़ी को देश के वीर सपूतों से प्रेरणा लेनी चाहिए। विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि देश से बढ़कर कुछ नहीं हैं। हमें अपने देश की एकता अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। जगह जगह फूल बरसाकर लोगों ने स्वागत किया। भाजपा जिला मंत्री राम निवास जायसवाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला संयोजक अरुणेंद्र सिंह अंकित, तेजवापुर प्रमुख प्रतिनिधि तेजवापुर रमाकर पांडेय, दिवाकर पाण्डेय,जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह, भरतलाल पांडेय, मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, संजय त्रिवेदी, शशिकांत त्रिपाठी, प्रदीप सैनी, सहित हजारों लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
यह भी पढ़ें- हौसला रखिये, हिम्मत न हारिये : ऑटिज़्म अभिशाप नहीं, बेहद खास है आपका बच्चा
