रेजीडेंट डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या के मामले में ओपीडी बंद : बगैर इलाज के वापस लौटे मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार : कोलकाता में ट्रेनी महिला चिकित्सक के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में जिले के डाक्टर बुधवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। डाक्टरों ने बुधवार को ओपीडी ठप कर धरना दिया और नारेबाजी की। इससे सैकड़ों मरीजों को बिना इलाज के मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। 

कोलकाता में ट्रेनी महिला डाक्टर के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या की घटना के विरोध में डाक्टर हड़ताल पर हैं। मंगलवार को भी डाक्टरों ने कैंडिल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया था। बुधवार को भी राजकीय मेडिकल कॉलेज के जूनियर व सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों ने कामकाज ठप कर दिया। आरोपी के गिरफ्तारी के लिए डॉक्टर ने काम काज बंद रखा। डॉक्टर ने मरीजों को नहीं देखा, जिसे दूरदराज से आए हुए लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। चिकित्सकों का कहना है कि घटना के आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाएं। सिक्योरिटी के तैनाती की जाए। डॉक्टर का कहना है कि आए दिन इमरजेंसी में इलाज के दौरान मारपीट की घटना हो रही है। ऐसे में इलाज करना आसान नहीं रह गया है। प्रशासन सिक्योरिटी की गारंटी दे। कुछ ओपीडी कमरे का दरवाजा खुला था, लेकिन चिकित्सक कुर्सी पर बिल्कुल नहीं बैठे। डॉक्टरों की हड़ताल पर होने की जानकारी होने पर पर्चा काउंटर से ही मरीज वापस होने लगे। हड़ताल पर चिकित्सक के होने से मेडिकल कॉलेज परिसर में अफरा तफरी का माहौल रहा। इस दौरान डॉक्टर आयुषी सरदाना डॉ राकेश तिवारी ,डॉक्टर अतुल मिश्रा, डॉक्टर दीपक सिंह, डॉ आनंद स्वरूप, डॉ अखिलेश सिंह, डॉक्टर मिथिलेश, डॉक्टर हर्षा ,डॉक्टर शिल्पी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- हौसला रखिये, हिम्मत न हारिये : ऑटिज़्म अभिशाप नहीं, बेहद खास है आपका बच्चा

संबंधित समाचार