लखनऊः सात हजार छात्रों को मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ, 2023-2024 में पोस्टमैट्रिक के छात्र रह गए थे वंचित

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ,अमृत विचार: पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। प्रदेश के लगभग सात हजार छात्र-छात्राओं के खाते में जल्द छात्रवृत्ति की धनराशि चली जाएगी।

पिछड़े वर्गों के विकास एवं उनके शैक्षिक स्तर को ऊंचा उठाने के उद्देश्य से पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना आनलाइन संचालित की जा रही है। इसके तहत प्रदेश में स्थित समस्त राजकीय विद्यालय, राजकीय सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत अन्य पिछड़े वर्ग के पात्र छात्र/छात्राओं को प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाता है। वर्ष 2023-2024 में 7168 छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति से वंचित रह गए थे। आधार कार्ड अपडेट न होने, बैंक में खाता न होने और आधार बैंक से लिंक न होने के कारण छात्रवृत्ति अटक गई थी। विभागीय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पात्रों ने कमियों को दूर कर लिया है। दस करोड़ की राशि छात्रवृत्ति में वितरित की जाएगी। इस माह के अंत तक छात्रवृत्ति पात्रों के खातों में चली जाएगी।

यह भी पढ़ेः UP Police Constable Recruitment 2024: लखनऊ में बनाए गए 81 केंद्र, सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

संबंधित समाचार