Etawah Theft: डाॅक्टर के घर से दिनदहाडे़ बीस लाख की चोरी...ड्यूटी पर गए थे दंपति, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में बीस लाख की चोरी की घटना से सनसनी फैली

इटावा, अमृत विचार। जसवंतनगर कस्बा में हाइवे से सटे एक डाॅक्टर के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दिनदहाड़े उनके घर के ताले तोड़कर जेवर, नगदी समेत करीब बीस लाख का माला पार ले गए। चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल की। घटना के समय डाॅक्टर दंपति ड्यूटी पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में थे। 
         
सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में तैनात डाक्टर बीरेन्द्र कुमार ने बताया कि वह और उनकी पत्नी डाक्टर इंदु सिंह दोनों  अस्पताल में सुबह नौ बजे ड्यूटी पर आ गए थे, उनका बच्चा स्कूल गया था।

लगभग साढे़ 12 बजे बच्चे को स्कूल से लेकर आए तो उन्होंने अपने घर का ताला खुला देखा। घर के भीतर दाखिल होने पर सारा सामान बिखरा देखा। इस पर उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी। 

डाॅक्टर बीरेन्द्र की पत्नी इंदु ने बताया कि इस घटना में लगभग 8 हजार रुपये नगद समेत बीस लाख के जेवरात चोरी हो गए। प्रभारी निरीक्षक राम सहाय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। संदिग्धों की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिले पर मामला दर्ज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Kanpur: 4 वर्षीय बेटा रोता रहा...मां ने आंखों के सामने लगा लिया मौत को गले, भावुक कर देगी यह खबर...

संबंधित समाचार