बरेली: आग का गोला बना प्लाईवुड से भरा ट्रक, चालक ने जैसे-तैसे जान बचाई

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बहेड़ी के गुड़वारा गांव के पास अचानक ट्रक में लगी आग

बहेड़ी, अमृत विचार। सीतापुर से रुद्रपुर जा रहा एक ट्रक में हाइवे पर बसे गांव गुड़वारा के पुल के नजदीक अचानक आग का गोला बन गया। आग लगने के बाद चालक ने उसे साइड में लगाकर खड़ा कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड प्रभारी योगेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। 

घटना बुधवार देर रात की है। चालक इमरान ट्रक संख्या यूपी 25 सीटी 6400 में सीतापुर से प्लाईवुड भरकर उत्तराखण्ड के रुद्रपुर जा रहा था तभी गांव गुड़वारा के पुल के निकट अचानक आग लगने से ट्रक धूं धूं कर जलने लगा। चालक ने ट्रक से उतरकर जैसे तैसे अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड आग बुझाती रही। इस दौरान पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया। आग पूरी तरह बुझ जाने के बाद ट्रक से प्लाइवुड उतारकर उसे खाली कर दिया। आग लगने के दौरान सड़क पर हड़कंप जैसी स्थिति पैदा हो गयी। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चला है।

संबंधित समाचार