आजादी के जश्न में डूबा बहराइच, डीएम और एसपी के साथ अन्य अधिकारियों ने फहराया तिरंगा, देखें तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले में हुआ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

बहराइच, अमृत विचार। जिले में बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में शान से तिरंगा फहराया गया। इसके बाद अतिथियों ने संबोधन किया। दोपहर तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहे। शहर के कलेक्ट्रेट में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने तिरंगा झंडा फहराया। इसके बाद एडीएम, एसडीएम सदर राकेश मौर्य ने तहसील में झंडा फहराया।

cats

सीडीओ राम्या आर ने विकास भवन में झंडा फहराया। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने तिरंगा झंडा फहराकर लोगों को संबोधित किया। शहर के बालिका विहान आवासीय विद्यालय में मुख्य अतिथि श्रम अधिकारी सिदार्थ मोदयानी ने झंडा फहराया। चित्रों पर माल्यार्पण किया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। देश की आजादी पर बालिकाओं ने भाषण और देश गीत प्रस्तुत किया।

cats

वार्डन प्रिया प्रसाद ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ संजय खत्री ने झंडा फहराया। उन्होंने देश की आजादी के बारे में एमबीबीएस छात्र और छात्राओं को संबोधित किया। इसके लिए जिले के अन्य सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में झंडा फहराया गया। देश की आजादी के बारे में बताया। इस दौरान रूमन देवी, निधि मिश्रा, प्रियंका श्रीवास्तव, भू रत्न श्रीवास्तव, संजीव कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर लगातार 11वीं बार तिरंगा फहराया, कहा- देश स्वतंत्रता सेनानियों का ऋणी है

संबंधित समाचार