Kannauj: ऑपरेशन के बाद गर्भवती की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में गर्भवती का ऑपरेशन किया गया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल संचालक उसे लेकर कानपुर के निजी अस्पताल पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

शव लेकर कन्नौज पहुंचे परिजनों ने निजी अस्पताल के सामने सब रखकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों के हिरासत में लेकर जान शुरू की है मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से परिजन करेंगे। 

सदर कोतवाली क्षेत्र के मानपुर चौराहे पर न्यू इयर हॉस्पिटल है जिसमें मलिकापुर गांव निवासी मुकेश कटिहार अपनी पत्नी साधना को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया इसी दौरान महिला की कोई नस कट गई इससे उसकी हालत बिगड़ गई । आनन फानन में अस्पताल संचालक महिला व उनके परिजनों को अपनी निजी गाड़ी में लिटाकर कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन महिला के सबको कन्नौज लेकर आए जहां परिजनों ने इस अस्पताल के गेट पर शव रखकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस अस्पताल के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक के परिजन मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कर जांच करने की मांग कर रहे हैं।

संबंधित समाचार