बहराइच: मोबाइल छीनकर भाग रहे चोर को लोगों ने पीटा, दूसरा फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घायल चोर को पुलिस के हवाले किया

बहराइच, अमृत विचार। कोतवाली नगर क्षेत्र में दुकान बंद कर रिक्शे से उतरे व्यापारी से चोर ने मोबाइल छीन लिया। आसपास के लोगों ने पकड़कर चोर की पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। वहीं मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया।

कोतवाली नगर के मोहल्ला कानूनगोपुरा निवासी वीरू वालिया दुकान का संचालन करते हैं। छोटी बाजार में स्थित दुकान को वह गुरुवार को बंद कर वापस घर आ रहे थे। देर रात को रिक्शे से घर आते समय एक चोर ने व्यापारी से मोबाइल छीन लिया।

व्यापारी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने चोर को दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी। फिर चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों की पिटाई में चोर घायल भी हो गया। इस मामले में कोतवाल नगर मनोज कुमार पांडेय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चोर के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। वहीं दूसरा चोर फरार हो गया है। उसे पुलिस खोज रही है।

ये भी पढ़ें- बहराइच: वसूली मामले में निलम्बित चार पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुआ भ्रष्टाचार का केस, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार