Paris Paralympic 2024 : भाग्यश्री जाधव और सुमित अंतिल होंगे पेरिस पैरालंपिक में भारत के ध्वजवाहक

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

नई दिल्ली। पेरिस में 28 अगस्त से शुरु हो रही पैरालंपिक खेलों में भाग्यश्री जाधव और सुमित अंतिल भारत के ध्वजवाहक होंगे। इस बार के पैरालंपिक खेलों में भारत 84 सदस्यीय दल भेज रहा है। यह पैरालंपिक इतिहास में भारत का सबसे बड़ा दल है। इससे पहले टोक्यों ओलंपिक में 54 पैरालंपिक एथलीटों ने शिरकत की थी।

भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) ने बताया कि इस बार भारत तीन नए स्पर्धा पैरा साईकिलिंग, पैरा रोइंग और ब्लाइंड जूडो में भी हिस्सा ले रहा है। इन तीनों खेलों को मिलाकर भारत पैरालंपिक में कुल 12 खेलों में चुनौती पेश करेंगे। महाराष्ट्र की भाग्यश्री ने 2022 एशियाई पैरा खेलों में गोला फेंक एफ34 स्पर्धा में रजत पदक जीता था और टोक्यो पैरालंपिक में सातवें स्थान पर रही थीं।

उन्होंने फेजा विश्व कप और विश्व पैरा एथलेटिक्स खेलों में भी पदक जीते थे। स्टार पैरा भाला फेंक एथलीट सुमित ने 2020 टोक्यो पैरालंपिक में 68.55 मीटर के विश्व रिकॉर्ड थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा उन्होंने 2023 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता तथा 2022 एशियाई खेल में 73.29 मीटर के थ्रो के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

ये भी पढ़ें : पेरिस पैरालंपिक में चमक बिखरने को तैयार भारतीय खिलाड़ी, खेल मंत्री मनसुख मंडाविया बोले- सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद 

 

संबंधित समाचार