जौनपुर: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती की दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के जलालपुर क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार पति पत्नी की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार नेवढ़िया क्षेत्र के दौड़ी गांव निवासी सन्तोष यादव (50) तथा अपनी पत्नी चमेला देवी (46) को दवा के लिये बाइक से जौनपुर शहर गए थे, दवा दिलवाकर जब वे वापस लौट रहे थे, तभी इजरी गांव के सामने एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया, दोनो वही गिर गए।

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष जलालपुर मनोज सिंह ने मौके पर पहुंच गए मगर तब तक संतोष यादव की मौत हो चुकी थी जबकि चमेला देवी को जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां उन्होने भी दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:-मायावती का ऐलान- जम्मू-कश्मीर में बसपा अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव

संबंधित समाचार