रामपुरः बिजली के तार की चपेट में आने से बदायूं के सुपरवाइजर की मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/टांडा, अमृत विचार। बिजली के तार की चपेट में आने से बदायूं का रहने वाला सुपरवाइजर घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात को उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। शव को  पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। सुपरवाइजर की मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजन आ गए। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

बता दें कि टांडा थाना क्षेत्र के मरघटी गांव के पास सांसद निधि से कुछ समय पहले एक सड़क पास हुई थी। जिसका निर्माण बाहरी कंपनी के द्वारा कराया जा रहा है। जिसमें जिला बदायूं के मोहल्ला चंदननगर निवासी 30 वर्षीय गुड्डू सुपरवाजर का काम कर रहा था। बताते हैं कि गुरुवार दोपहर को वह सड़क की किसी उपकरण से पैमाइश कर रहा था। इस दौरान ऊपर से जा रहे बिजली के तार से उसका उपकरण टकरा गया। उपकरण के तार से टकराने के बाद गुड्डू बुरी तरह झुलस गया। 

आसपास के लोग उसको तुरंत जिला अस्पताल लेकर दौड़ेू। इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात को उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी आ गए। अस्पताल में गुड्डू के शव को देखकर रोना पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। शुक्रवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 

मृतक की हैं चार बहनें और दो भाई

मृतक गुड्डू के पिता अहमद हसन ने बताया कि उनके चार बेटियां और दो बेटे है। काफी समय से टांडा में ही रहकर काम कर रहा था। लोगों से जानकारी मिलने के बाद हम लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां पता चला कि गुड्डू की करंट की चपेट में  आने से मौत हो गई। 

गुरुवार हो करंट लगने से सुपरवाइजर घायल हो गया था। बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मरघटी के  पीछे सड़क का निर्माण हो रहा है। वह किसी उपकरण से सड़क की पैमाइश कर रहा था। ऊपर से जा रही तार की चपेट में आने से वह झुलस गया था। - कीर्ति आनंद,सीओ टांडा 

यह भी पढ़ें- Kanpur: मजदूर को पीट-पीटकर किया था मरणासन्न, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार