Kanpur: मजदूर को पीट-पीटकर किया था मरणासन्न, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। गुजैनी थानाक्षेत्र में मजदूर को मारपीट कर मरणासन्न करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि मजदूर गाली-गलौज कर रहा था, जिस पर उन्होंने उसे पीटा था। नशे में धुत होने के कारण उन्होंने मजदूर के साथ ज्यादा मारपीट कर दी। लहुलूहान होने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए थे। 

मूलरूप से फतेहपुर के बिंदकी निवासी शिवनाथ (55) कई वर्षों से बर्रा रामगोपाल चौराहे के पास रह कर मजदूरी करता था। उसकी पत्नी कानपुर देहात, रनिया चिटिपुर निवासी मंगलावती पति की नशेबाजी से तंग आकर करीब एक साल से दो बेटियों के साथ पति से अलग रह रही थी। बीते 10 अगस्त की रात शिवनाथ रामगोपाल के पास नशे में धुत होकर गाली गलौज कर था। 

तभी चौराहे पर दो आटो सवार युवक रुके, जिस पर शिवनाथ उनसे गाली गलौज करने लगा। जिस पर ऑटो सवार युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर मरणासन्न कर दिया था। गुजैनी पुलिस ने शिवनाथ की पत्नी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। 

डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने बताया कि गुजैनी पुलिस ने करीब 176 सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपियों की शिनाख्त की। जिसमें नौबस्त, आवास विकास निवासी प्रियांशु सैनी व शिवम कैद हुए। पुलिस ने आरोपियों को बसंत पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने चाकू व आटो बरामद किया। डीसीपी ने पुलिस टीम को 10 हजार पुरस्कार देने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें- अमरोहाः पति ने पत्नी को सिपाही के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, निलंबित हुआ सिपाही

 

संबंधित समाचार