अमरोहाः पति ने पत्नी को सिपाही के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, निलंबित हुआ सिपाही
अमरोहा, अमृत विचार। किराए के मकान में रह रहे सिपाही को पति ने पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। शोर मचाते हुए हंगामा किया। सीओ की रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।
दरअसल शहर में एक सिपाही मोहल्ले के एक मकान में किराये पर रहता है। पास में ही रहने वाली विवाहिता की अपने पति से अनबन रहती है। इसी को लेकर सिपाही आए दिन उसके पति को हड़काता है। इस दौरान सिपाही और महिला आए दिन कमरे में मिलने लगे। पति को उस पर शक हो गया। सोमवार रात में विवाहिता का पति किसी काम से बाहर जाने को कहकर घर से निकल गया।
पति के जाने के बाद सिपाही ने विवाहिता को कमरे में बुला लिया। अचानक पति घर आ गया और उसने अपनी पत्नी को सिपाही के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। पति के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। उसके बाद पति ने पुलिस को सूचना दी। मामले में सीओ ने जांच की, जिसके आधार पर एसपी ने सिपाही नरेश कुमार को निलंबित कर दिया है।
