Kanpur: रियल इस्टेट फर्म पर SGST का छापा; रतन हाउसिंग डेवलपर्स के कानपुर व लखनऊ समेत 10 ठिकानों पर हुई कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। एसजीएसटी ने शुक्रवार शाम रियल इस्टेट कारोबार से जुड़ी बड़ी फर्म रतन हाउसिंग डेवलपर्स के ठिकानों पर छापा मारा। यह छापेमारी कानपुर, लखनऊ, नोएडा समेत प्रदेश के दस ठिकानों पर एक साथ हुई। 

बताया गया कि कार्रवाई में 75 से अधिक अफसर लगाए गए हैं। देर रात तक जारी छानबीन में बड़े स्तर पर टैक्स चोरी समेत बड़ी खामियां मिली हैं। फिलहाल विभागीय अधिकारियों ने अभी कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

रियल इस्टेट सेक्टर में लंबे समय से कारोबार से जुड़ी रतन हाउसिंग के कानपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश के कई शहरों के अलावा दिल्ली, मुंबई तक काम फैला है। अरबों-करोड़ों के प्रोजक्ट मौजूदा समय में भी फर्म अलग-अलग शहरों में चल रहे है। 

अधिकारियों के अनुसार एसजीएसटी को लगातार फर्म की ओर से जीएसटी चोरी की शिकायतें मिल रही है। सत्यता की जानकारी के लिए अधिकारियों की करीब एक दर्जन टीमों को अलग-अलग ठिकानों पर भेजा गया। कानपुर में मोतीझील स्थित कार्यालय में शाम को आधा दर्जन गाडि़यों से अफसर पहुंचे। 

अफसरों ने कार्यालय में मौजूद स्टाफ को अंदर रोक लिया। बाहर से भी किसी के अंदर आने पर रोक लगा दी। इस दौरान फर्म से जुड़े बड़े अधिकारियों को जद में लिया। इसके बाद दस्तावेजों के अलावा इलेक्ट्रानिक डिवाइस को भी खंगालना शुरू कर दिया गया। देर रात सभी ठिकानों पर छापेमारी जारी रही। दस्तावेजों को तलाशने और उसमें खामियां तलाशने का काम जारी रहा। 

जद में आ सकती है अन्य फार्में

छापेमारी के साथ ही मुख्य फर्म से जुड़े अन्य फर्में भी अधिकारियों की जद में आ सकती है। खासतौर पर हाउसिंग सोसाइटी को सामग्रियां बेचने वाली फर्म को भी अधिकारी ‘ट्री’ के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसके अलावा खासतौर पर दिल्ली एनसीआर में चल रहे प्रोजेक्ट की भी बारीकी से खंगाला जा सकता है। मामले की गंभीरत के चलते छापेमारी शनिवार दोपहर तक चलने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- रामपुरः बिजली के तार की चपेट में आने से बदायूं के सुपरवाइजर की मौत, मचा कोहराम

 

संबंधित समाचार