बिजली मीटर में हो रही गड़बड़ियों के खिलाफ आप करेगी आंदोलन: सभाजीत सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि बिजली के स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली उपभोक्ताओं से हो रही लूट के खिलाफ आम आदमी पार्टी प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। इस आंदोलन में ज़िले के हर उपभोक्ता जो इन बढ़े हुए बिलों की मार झेल रही जनता से पार्टी ने अपील करेगी …

अयोध्या। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि बिजली के स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली उपभोक्ताओं से हो रही लूट के खिलाफ आम आदमी पार्टी प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। इस आंदोलन में ज़िले के हर उपभोक्ता जो इन बढ़े हुए बिलों की मार झेल रही जनता से पार्टी ने अपील करेगी कि वो अपने अपने जिलों के जिला और विधानसभा कार्यालय पर अपने बढ़े हुए बिजली के बिल की शिकायत दें।

पार्टी ने इसके लिए अयोध्या जनपद का हेल्पलाइन नंबर 8604780050 भी जारी किया है। इस नंबर के जरिये भी जनता अपने बिल भेज कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत ने कहा कि आम आदमी पार्टी की मांग है कि 30 प्रतिशत तेज़ चलने वाले मीटर से लूट का ये जो सिलसिला पिछले एक साल से जारी है उसमें ब्याज सहित लिए गए नाजायज पैसे योगी सरकार बिजली उपभोक्ताओं को वापस करे।

उन्होंने कहा कि बिजली बिल का भुगतान न किये जाने पर जिन भी उपभोक्ताओं के खिलाफ मुक़दमे दर्ज हुए हैं उनको सरकार तत्काल वापस ले। उन्होंने योगी सरकार पर आरोप लगाया की इस लूट के बावजूद भी जनता को 24 घंटे बिजली नहीं मिल रही है और योगी जी चाहे तो अपने पड़ोसी राज्य दिल्ली से सीख सकते हैं की लगभग कोई कीमत न देते हुए जनता को कैसे 24 घंटे बिजली दी जाती है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि वैश्विक महामारी के दौरान किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहे लोगों को महंगाई की एक और मार पड़ रही है। योगी आदित्यनाथ की सरकार महगांई रोकने में नाकाम है। आलू, प्याज, दाल सहित जरूरत की चीजों की कीमतें आसमान छू रही हैं। आम आदमी पार्टी 31 अक्टूबर को प्रदेश की सभी जिला मुख्यालयों पर पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे और मांग पत्र सौंप कर महंगाई कम करने की मांग करेंगे।

संबंधित समाचार