आगरा: डॉक्टरों की हड़ताल...इलाज को दर दर भटके मरीज, प्राइवेट क्लीनिक भी नहीं खुले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता की घटना के आईएमए के अध्यक्ष के आव्हान पर आज प्राइवेट क्लीनिक बंद

आगरा। कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर मामले को लेकर देशभर के चिकित्सकों में आक्रोश है। जहां एक और सरकारी अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर उन्हें हड़ताल कर रखी थी तो वहीं आईएमए के अध्यक्ष के आह्वान पर आज 24 घंटे के लिए सभी चिकित्सकों ने अपने प्राइवेट क्लीनिक भी बंद कर दिए हैं। 

डॉक्टरों की हड़ताल के बाद मरीज इलाज के लिए दर-दर भटक रहे हैं। आज सुबह आगरा में चिकित्सकीय क्लीनिकों पर ताले लगे हुए थे। सुबह मरीज इलाज के लिए पहुंचे तो क्लीनिक पर मौजूद स्टाफ ने डॉक्टरों की हड़ताल के बारे में जानकारी दी। कुछ मरीज सरकारी अस्पताल की और दौड़े तो वहां भी ओपीडी बंद होने की जानकारी ने उन्हें परेशान कर दिया।

ये भी पढ़ें- आगरा: घर के बाहर सूख रहे लेडी अंडरगारमेंट्स को युवक ने उठाया, सूंघा, फिर स्कूटी में रखकर हुआ फरार

संबंधित समाचार