शाहगंज में गुटखा-कारोबारी के दुकान पर छापा: SIB की टीम ने सात घंटे की कार्रवाई, 27 लाख जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

शाहगंज/जौनपुर, अमृत विचारः नगर के श्रीरामपुर रोड स्थित गुटखा कारोबारी हरि नारायण अग्रहरि की फर्म राज ट्रेडर्स पर विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) वाराणसी की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने बड़ी हेराफेरी को पकड़ा। टीम की कार्रवाई से मंडी के दुकानदारों में पूरा दिन अफरातफरी का माहौल रहा। श्रीरामपुर रोड और गल्ला मंडी के कई दुकानदार अपनी दुकाने बंद कर भाग गए।

डिप्टी कमिश्नर अनिल हरित के नेतृत्व में शुक्रवार को 11 बजे पहुंची टीम शाम सात बजे तक दुकान और गोदाम के स्टॉक समेत कागजात की पड़ताल करती रही। टीम की जांच में कारोबारी के यहां टैक्स चोरी पकड़ में आई। व्यापारी से मौके पर 27 लाख रुपए का जुर्माना वसूली की गई। एसआईबी टीम ने खरीद व बिक्री से जुड़े कुछ कागजात भी कब्जे में लिए। तकरीबन सात घंटे तक चली इस कार्रवाई से नगर के व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद कर दिया। टीम की वापसी के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ेः DINKs कपल का बढ़ रहा ट्रेंड, बच्चे नहीं खुद के शौक हैं जरूरी

संबंधित समाचार