गोंडा: पांच बच्चों की मां को दिया तीन तलाक, मामला दर्ज
गोंडा, अमृत विचार। जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पांच बच्चों की मां को उसके पति ने पीटने के बाद तीन तलाक दे दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मामला कटराबाजार थानाक्षेत्र के ऊंचे पुरवा गांव का है। जहां …
गोंडा, अमृत विचार। जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पांच बच्चों की मां को उसके पति ने पीटने के बाद तीन तलाक दे दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मामला कटराबाजार थानाक्षेत्र के ऊंचे पुरवा गांव का है। जहां की रहने वाली पीड़िता कहकशां बानो उर्फ नासरा ने पुलिस को दी गई अपनी तहरीर में बताया कि, उसकी शादी 2002 में उत्तर पुरवा निवासी अबरार के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनो तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा और उसके पांच बच्चे हैं।
नासरा बताया कि, उसका पति किसी और युवती के संपर्क में है। जिसके चलते उनके बीच अक्सर इस बात को लेकर कहासुनी होती थी। इसी बात को लेकर अबरार ने पहले उसे मारा पीटा, फिर उसे तीन तलाक देकर भगा दिया। पीड़िता का आरोप है कि इसमें उसके ससुरालीजन भी शामिल हैं। उसका कहना है कि, अब वह अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर कहां जाए।
प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया की पीड़िता की तहरीर पर हलधरमऊ गांव निवासी सुमना, नूरूद्दीन, अबरार, मुनव्वर, सलमान व सहबाज के विरुद्ध मुस्लिम महिला विवाह के अधिकारों का संरक्षण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
