कासगंज : सिढ़पुरा के बल्हारपुर में भर भरा कर गिरी मकान की छत, वृद्ध दंपत्ति घायल
मकान के अंदर सो रहे थे दंपत्ति मलबे में दबकर घायल, सीएचसी में कराया भर्ती
सिढ़पुरा/कासगंज, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के बल्हारपुर में रविवार की अल्पसुबह साढ़े तीन बजे के लगभग में मकान की छत तेज आवाज के साथ भरभरा कर गिर पड़ी। मकान के अंदर सो रहे वृद्ध दंपत्ति मलबे में दबकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने मलबे से निकाल कर दोनों को उपचार के लिए सिढपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है।
रविवार की सुबह लगभग साढे तीन बजे के लगभग बल्हारपुर गांव निवासी 50 वर्षीय हरस्वरुप के मकान की छत अचानक तेज आवाज के साथ भरभरा कर गिर पड़ी। मकान के अंदर हरस्वरुप और उनकी पत्नी रोजाना की तरह चारपाई पर सो रहे थे।वह मलबे में दब गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर हरस्वरुप के घर की ओर तमाम ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने मलबे में दबे हरस्वरुप और उनकी पत्नी को बाहर निकाला और सिढपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार बताते हुए सीएचसी से डिस्चार्ज कर दिया।गनीमत रही है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि एक मकान की छत गिर गई थी। जिसमें दंपत्ति दब गए थे। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था। दोनों की हालत में सुधार होने पर चिकित्सको ने घर भेज दिया है।
