Auraiya Accident: डंपर ने बाइक सवार को रौंदा...एक की मौत व दूसरा घायल, परिजन बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया, अमृत विचार। कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर के पास रुरुगंज रोड पर डंपर ने बाइक सवार दो लोगों को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार देवेंद्र शर्मा 21 व उमेश कुमार पुत्र अभयराम निवासी नगला वैश्य थाना एरवाकटरा दोनों भाई सुबह घर से किसी काम से वह औरैया में अपने मामा के घर जा रहे थे, तभी कुदरकोट रुरुगंज मार्ग पर मुरादपुर गांव के पास डंपर ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिसमें देवेंद्र शर्मा की मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई घायल हो गया। हादसे के बाद भाग रहे डंपर चालक को लोगों ने पकड़ लिया। थानाप्रभारी पूजा सोलंकी ने मामले में जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

ये भी पढ़ें- Weather Forecast News: कानपुर में रुक-रुककर हो रही बारिश: पूरे शहर में जलभराव...जाम से कराह उठे लोग

संबंधित समाचार