Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन के दिन इस समय रहेगा शुभ मुहूर्त, इस रंग के वस्त्र न पहने, जानें कब तक रहेगी भद्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भद्रा का साया खत्म होने पर रक्षाबंधन का शुभ योग

कानपुर, अमृत विचार। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया होगा। 19 अगस्त को सुबह 03.04 मिनट पर पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी और रात 11.55 पर समापन होगा। इसलिए उदयातिथि के अनुसार 19 अगस्त को ही रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के दिन भद्रा सुबह 3 बजकर 4 मिनट से आरंभ होगी, जो दोपहर 1.32 बजे तक रहेगी। 

पं. मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि वैदिक पंचांग के अनुसार राखी बांधने का शुभ मूहुर्त 19 अगस्त सोमवार को दोपहर 1.32 बजे से रात 9.08 बजे तक है। इस दौरान रक्षा सूत्र बांधने से भाइयों को लंबी उम्र के साथ सुख-समृद्धि प्राप्त होगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रक्षाबंधन के दिन कई शुभ संयोग भी बन रहे हैं। 

इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ रवियोग और शोभन योग भी बन रहा है। इसके अलावा सावन माह का आखिरी सोमवार भी है। यह अद्भुत संयोग है। रक्षाबंधन के दिन भाई के दाए हाथ पर राखी बांधना शुभ माना जाता है। मनुष्य के दाहिने हिस्से में देवताओं का वास माना गया है। कहा जाता है कि दाए हाथ से किए गए दान और धार्मिक कार्यों को प्रभु स्वीकार कर लेते हैं। यही कारण है कि कलावा भी दाए हाथ पर बांधा जाता हैं।

न पहने काले वस्त्र 

मान्यताओं के अनुसार पुरुषों और अविवाहित कन्याओं को दाएं हाथ में रक्षासूत्र बांधना चाहिए, वहीं विवाहित महिलाओं के लिए बाएं हाथ में राखी बांधने का विधान है। भाइयों को चाहिए कि राखी बंधवाते समय हाथ की मुट्ठी को बंद रखकर, दूसरा हाथ सिर पर रखना चाहिए। काले रंग को नकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए इस दिन बहन और भाई दोनों को काले रंग के वस्त्र नहीं पहनने चाहिए।

ये भी पढ़ें- Weather Forecast News: कानपुर में रुक-रुककर हो रही बारिश: पूरे शहर में जलभराव...जाम से कराह उठे लोग

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन