हरदोई: सीओ संडीला की रिपोर्ट पर जांच में लापरवाह एसआई निलंबित
सण्डीला में थी एसआई अरविंद कुमार यादव की तैनाती
हरदोई। ड्यूटी में लापरवाही के खिलाफ रहने वाले एसपी नीरज कुमार जादौन ने सण्डीला कोतवाली में तैनात एसआई अरविंद कुमार यादव को जांच में लापरवाही और आरोपियों की गिरफ्तारी में हीला-हवाली करने में सीओ सण्डीला शिल्पा कुमारी की रिपोर्ट पर निलंबित कर दिया है। साथ ही 7 दिनों में रिपोर्ट देने के निर्देश के साथ सीओ (क्राइम) को शुरुआती जांच सौंपी है।
एसपी जादौन ने एसआई अरविन्द कुमार यादव को जांच में लापरवाही बरतने व आरोपियों की गिरफ्तारी में हीला-हवाली करने के बारें में सीओ सण्डीला शिल्पा कुमारी को जांंच सौंपी थी। उनकी रिपोर्ट पर एसपी ने सण्डीला कोतवाली में तैनात एसआई अरविन्द कुमार यादव को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की जांच सीओ (क्राइम) इस निर्देश के साथ सौंपी है कि 7 दिनों में शुरुआती जांच कर रिपोर्ट दें। एसपी ने मातहतों से फिर कहा है कि कर्तव्यों और दायित्वों में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ये भी पढ़ें- हरदोई: व्यापारियों और दरोगा के बीच बस स्टैंड पर तू तू मैं मैं, जानें फिर क्या हुआ?
