कासगंज : हाथरस के कांवड़िए की लहरा गंगा घाट पर डूबने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पुलिस ने शव को निकलवा कर भेजा पोस्टमार्टम के लिए

सोरों/कासगंज, अमृत विचार। हाथरस के कांवड़िए की लहरा गंगा घाट पर स्नान करते समय गंगा में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए  भेजा है। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है। वह सावन के अंतिम सोमवार को भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ भरने के लिए आए हुए थे। 

हाथरस जनपद के थाना सहपऊ के गांव कोंकणा खुर्द निवासी हरिओम का 25 वर्षीय बेटा नितिन उर्फ गोलू अपने साथियों के साथ रविवार को कांवड में जल भरने के लिए लहरा गंगा घाट पर आया हुआ था। वह सुबह 11 बजे के लगभग गंगा स्नान कर रहा था, तभी पानी के तेज वहाव में फस गया, जब तक साथी कुछ समझ पाते तब तक वह डूब गया।घाट पर मौजूद साथियों में चीखपुकार मच गई।पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कांवड़िए की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया। करीब डेढ घंटे बाद नितिन का शव गंगा से निकला गया। उसे एंबुलेंस की मदद से जिलाअस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर भोजराज अवस्थी ने बताया लहरा गंगा घाट पर कांवडिए स्नान कर रहे थे। एक कांवड़िया डूब गया। घाट पर मौजूद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कांवड़िए को बाहर निकल कर जिलाअस्पताल भेजा। जहां उसकी मौत हो गई। विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका