'योगी जी जैसा कोई मुख्यमंत्री नहीं', डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने की तारीफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में सरकार और संगठन में जारी खींचतान के बीच उपमुख्यमंत्री सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अब भरे मंच से जमकर तारीफ की है। दरअसल, मिर्जापुर की मझवां विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। इसी सिलसिले में केशव प्रसाद मौर्या रविवार को यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आप भी जानते हैं और जनता भी मानती है डबल इंजन की सरकार स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे अच्छा काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसा कोई मुख्यमंत्री नहीं है। जब देश का नेता दुनिया शक्तिशाली, प्रभावशाली है। पूरे देश में मुख्यमंत्री की तुलना में कहा सबसे अच्छे योगी आदित्यनाथ है उनके जैसा कोई है क्या।

डिप्टी सीएम ने राज्य की डबल इंजन सरकार की भी जमकर तारीफ करते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने संगठन को सरकार से बड़ा बताया था और कई मुद्दों पर अपनी ही सरकार को घेरने का प्रयास किया था।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि राज्य की दस विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शत प्रतिशत जीत हासिल करेगी। मझवा विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के परिपेक्ष्य में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए मौर्य ने रविवार को कहा कि विपक्षी दलों ने संविधान और आरक्षण समाप्त करने का झूठ फैला कर उत्तर प्रदेश में कुछ सीटें भाजपा से ज्यादा जीती हैं मगर झूठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। देश में किसी की हैसियत नहीं है। भारत के संविधान को समाप्त कर सके,न ही आरक्षण समाप्त होगा।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में दुनिया के तमाम देशों ने भारत में मोदी सरकार बनने से रोकने के लिए पूरी साजिश रची थी मगर देश की जनता ने मोदी के कार्यो एवं नीतियों पर मुहर लगायी और तीसरी बार भाजपा सरकार बनी। जो देश रक्षा के क्षेत्र में विदेशियों पर आश्रित था आज मोदी के नेतृत्व में हजारों करोड़ का निर्यात करने लगा है । यह तमाम देशों को खल रहा है। लिहाजा भारत विरोध में है । 

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में वे कार्य हुए हैं जो विपक्ष की सरकार के रहते एक सपना था। धारा 370,राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कोरिडोर इसके उदाहरण हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के लोक उपयोगी उपलब्धियों को विस्तार से रखा। प्रदेश सरकार के कार्यो की चर्चा करते हुए कहा कि यह सरकार सुरक्षा सड़क, स्वास्थ्य, 16 करोड़ लोगों को राशन, हर घर नल, के साथ विकास के लिए जानी जाती हैं।

आवास की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों को अपना आवास मिला है लेकिन उसमें शिकायत मिली है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता की ढिलाई भी जिम्मेदार है। यदि वे सक्रिय रहते तो सही व्यक्ति को योजना का लाभ मिलता। कछवा के पं रामकिकर उपाध्याय इंटर कालेज में आयोजित इस बैठक में शक्ति केंद्र स्तर के सभी पदाधिकारियों के साथ जिले के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल थे। 

ये भी पढ़ें- लखनऊ: शेखर अस्पताल पर चलेगा बुलडोजर, ऊपर की तीन मंजिल को जायेगा तोड़ा

संबंधित समाचार