रामपुर: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

14 अगस्त को खेत पर घास काटने गई थी 13 वर्षीय किशोरी

रामपुर, अमृत विचार। पशुओं के लिए घास लाने खेत पर गई किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान उनका तीसरा साथी रखवाली करता रहा। इतना ही नहीं एक आरोपी ने किशोरी की अश्लील वीडियो भी बना ली। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामला ढकिया चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले ग्रामीण ने बताया कि चौदह अगस्त की सुबह करीब आठ बजे उसकी 13 वर्षीय बेटी पशुओं के लिए घास लाने खेत पर गई थी। इस दौरान तीन युवक वहां पहुंच गए। आरोपियों ने किशोरी को दबोच लिया। इसके बाद आरोपी उसे खींचते हुए गन्ने के खेत में ले गए। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान उनका तीसरा साथी खेत की मेड़ पर खड़ा होकर रखवाली करता रहा। इस बीच किशोरी ने विरोध करते हुए चीखना-चिल्लाना शुरू किया। वह एक आरोपी को धक्का देकर किसी तरह वहां से भाग गई। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पिता उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: आरएसएस के सहप्रचार प्रमुख ने कांग्रेस नेता पर दर्ज कराई रिपोर्ट

संबंधित समाचार