पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
18 फरवरी को बॉयोमेट्रिक उपस्थिति के दौरान अभ्यर्थी के फिंगर प्रिंट नहीं मिलने पर हुआ था खुलासा
रामपुर, अमृत विचार: शहजादनगर पुलिस ने पुलिस भर्ती परीक्षा में पकड़े गए सॉल्वर सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और कोर्ट में पेश किया था जहां से उन्हें जेल भेज दिया था। इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है।
बता दें कि 17 और 18 फरवरी को पुलिस भर्ती की परीक्षा हुई थी। धमोरा में राजकीय इंटर कालेज परीक्षा केंद्र बनाया गया था। बॉयोमेट्रिक उपस्थिति के दौरान अभ्यर्थी के फिंगर प्रिंट नहीं मिलने पर सभी को शक हुआ था। उसके बाद परीक्षा देने आए युवक को पुलिस पकड़कर थाना शहजादनगर ले आई थी। सॉल्वर से सख्ती से पूछताछ की गई थी। तब उसने बताया था कि वह तहसील शाहबाद के मोहलिया गांव निवासी अभ्यर्थी राजीव पुत्र नानक सिंह की जगह परीक्षा देने आया था।
पकड़ा गया आरोपी बिहार के जिला जमोई थाना झाझा ग्राम खुरिप्रासा का रहने वाला था। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि इसका ब्रोकर राजद्वारा जनपद रामपुर के कुतुब मियां का फाटक निवासी राजेश है। इसके अलावा तेजवीर सिंह पुत्र फूलचन्द निवासी मोहल्ला विष्णु विहार जनपद रामपुर का नाम बताया था। पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। शहजादनगर एसओ हरेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने में थल सेना का आरक्षी गिरफ्तार
