बहराइच: सड़क हादसों में महिला की मौत, पोती समेत दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। रानीपुर थाना क्षेत्र में ई रिक्शा में पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में भाई को राखी बांधने जा रही वृद्ध महिला की मौत हो गई। जबकि पोती घायल हुई है। अस्पताल चौराहे पर कार में टक्कर होने पर एक घायल हुआ है। राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर माफी गांव निवासी कौशल्या देवी (70) पत्नी पूरन लाल अपनी पोती रुचि (7) पुत्र बांकेलाल के साथ रक्षाबंधन में भाई को राखी बांधने के लिए घर से रविवार शाम को निकली।

cats

 ई रिक्शा से महीला रानीपुर थाना क्षेत्र के सुखनदिया गांव के पास गई। तभी सामने से आ रहे पिकअप ने शाम चार बजे ई रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे महिला और पोती घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां शाम को हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। 

लखनऊ में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जिससे त्योहार के समय परिवार में मातम छा गया। सभी रोने लगे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर कोतवाली नगर के जिला अस्पताल चौराहा के सामने रात 10 बजे कार में दूसरे चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे चालक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

यह भी पढ़ें:-मेरी जिंदगी का आखिरी खत...सुसाइड से पहले बालू कारोबारी ने मां के लिखा खत- I love you mummy, ना मैं लालची हूं और ना ही...

संबंधित समाचार