लखनऊ: ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट्स की सामने आई नई योजना, 6 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल फुटप्रिंट को बढ़ाने में सहायक होगी जमीन व दुकानों के आवंटन की योजना
लखनऊ, अमृत विचार। राज्य सरकार ने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 22डी और सेक्टर 22ए में व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए नई योजना लागू की है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) द्वारा लायी गई यह योजना पांच प्रकार की दुकानें व 6 प्रकार के कमर्शियल प्लॉट्स के आवंटन का रास्ता प्रशस्त करेगी।
इस योजना के अंतर्गत 31.22 स्क्वायर मीटर से लेकर 116.33 स्क्वायर मीटर सुपर एरिया वाली दुकाने व 112 स्क्वायर मीटर से लेकर 140 स्क्वायर मीटर सुपर एरिया के प्लॉट्स आवंटन के लिए उपलब्ध हैं। योजना के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 22 डी में 5 प्रकार के शॉप्स आवंटन के लिए उपलब्ध होंगे। इनमें एसआर-111 व एसआर-113 आर 31.22 स्क्वायर मीटर एरिया के हैं और इनका रिजर्व प्राइस पर प्रीमियम 1.19 करोड़ निर्धारित किया गया है।
वहीं, एसआर-101 व एसआर-201 का कुल क्षेत्रफल 116.33 स्क्वायर मीटर एरिया है, जिसका रिजर्व प्राइस पर प्रीमियम क्रमशः 4.44 व 2.06 करोड़ रुपए रखा गया है। इसी प्रकार, एसआर-202 का क्षेत्रफल 105.4 स्क्वायर मीटर है और इसका रिजर्व प्राइस पर प्रीमियम 1.87 करोड़ निर्धारित किया गया है। दूसरी ओर, सेक्टर 22 ए में कमर्शियल फुटप्रिंट प्लॉट्स की भी अलग-अलग केटेगरीज हैं। इनमें कमर्शियल फुटप्रिंट नंबर-5 व 7 के प्लॉट्स का सुपर एरिया 112 स्क्वेयर मीटर है और रिजर्व प्राइस पर इनका टोटल प्रीमियम 3.05 करोड़ निर्धारित है। इन सभी प्लॉट्स व शॉप्स के लिए आवेदनकर्ता 6 सितंबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- लखनऊ: रोजगार के लिए लगेंगी फैक्ट्रियां, बांदा से शुरुआत
