जौनपुर: पुलिस ने व्यापारी से की अभद्रता, आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार किया बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर, अमृत विचार। जलालपुर क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार में श्रावण मास के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। यही वजह है कि बाजार में जगह- जगह पुलिस तैनात है और बाजार का रास्ता भी बंद कर दिया गया है। जिससे व्यापारी भी बाजार के अंदर बाइक लेकर नहीं जा सकते।

आरोप है कि यहां से जो भी गुजरता है पुलिस उसके साथ अभद्रता करती है। सोमवार को त्रिलोचन बाजार के व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा नहर की तरफ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने अनुराग वर्मा से भी अभद्रता कर दी। जिसके बाद व्यापारियों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने बाजार बंद कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।

आक्रोशित व्यापारियों का कहना है कि आज श्रावण मास व रक्षाबंधन का त्योहार है जिसकी वजह से दुर दराज के लोग खरीददारी करने बाजार पहुंचते हैं, लेकिन पुलिसकर्मी लोगों को भी बाजार के अंदर नहीं आने देते। उनके साथ अभद्र व्यवहार कर भगा देते हैं। जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।  व्यापारियों का कहना है कि रक्षाबंधन साल भर का त्योहार होता है पुलिस के इस रवैये से लोगों में नाराजगी है। आक्रोशित व्यापारी व्यापार मंडल अध्यक्ष के साथ अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुये थे। हालांकि व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा के समझाने के बाद व्यापारी शांत हुये। 

इस दौरान जमाल खान, रामपत यादव, अक्षय मिश्रा, दीपक अग्रहरी, दीपक दूबे, राहुल सेठ, धीरज गिरि, लक्ष्मीनारायण राजभर, नीरज सेठ, मनोज साहू, अभिषेक अग्रहरी, गुलाब अग्रहरी, संगम जायसवाल, राजन अग्रहरी, अवधेश अग्रहरी, जितेन्द्र अग्रहरी, राजू साहू, राजेश अग्रहरी, रंजीत अग्रहरी समेत बाजार व क्षेत्र के सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- लखनऊ: रोजगार के लिए लगेंगी फैक्ट्रियां, बांदा से शुरुआत

संबंधित समाचार