बहराइच: ग्राम प्रधान और बेटों को दबंगों ने पीटकर किया मरणासन्न, इस वजह से किया हमला
बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम पंचायत टेडवा बसंतपुर गांव में नाली और चुनावी रंजिश के विवाद में दबंगों ने महिला ग्राम पंचायत प्रधान और उसके दो बेटों के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
देहात कोतवाली के टेड़वा बसंतपुर निवासनी 62 वर्षीय ज्ञानवती पत्नी राम लखन सिंह महिला ग्राम पंचायत प्रधान है। गांव के ही कुछ लोग चुनावी रंजिश रखते है। उन्होंने सोमवार रात नाली बंद कर दी। इसकी भनक लगते ही ग्रामीणों ने महिला प्रधान से नाली बंद होने से जल भराव की परेशानी बताई। तो उनके बड़े बेटे 32 वर्षीय अनूप सिंह मौके पर पहुंचे।
उन्होंने नाली खोलने को कहा तो हमलावरों ने उन पर लाठी डंडे से उन पर हमला कर दिया। अनूप की चीख पर ज्ञानवती व उनका छोटा बेटा 30 वर्षीय अखिलेश सिंह मौके पर पहुंचे। तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया।
घायलों को कोतवाली लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। घायल अखिलेश ने बताया कि हमलावरों में गांव के अलावा खैरीघाट थाने के तिगड़ा का निवासी है। तिगड़ा निवासी हमलावर का बेटा भी मोबाइल से जान से मारने की धमकी दे रहा है।
यह भी पढ़ें:-जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, जानें रिक्टर पैमाने पर कितनी रही तीव्रता
