बारिश के बीच अर्जुन पासी के घर पहुंचे राहुल गांधी, परिजनों को दिया न्याय दिलाने का आश्वासन

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

रायबरेली, अमृत विचारः रायबरेली सांसद और संसद में विपक्ष के नेता राहुल मंगलवार को भारी बारिश के बीच जिले पहुंचे। नसीराबाद थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई दलित युवक की हत्या के मामले में उसके घर सांत्वना देने पहुंचे हैं। राहुल गांधी अपने कार्यक्रम से लगभग डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे हैं। सुबह से ही उनके आने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया था, लेकिन दोपहर बाद हुआ अपने काफिले के साथ गांव पहुंचे हैं। 

राहुल गांधी फुरसतगंज एयरपोर्ट से उतारकर सीधे नसीराबाद थाना क्षेत्र के पिछवारिया गांव में बीते दिनों अर्जुन पासी की हत्या के मामले में उनसे परिजनों के मुलाकात कर रहे हैं। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने के कारण परिजन नाराज चल रहे हैं। सुबह से ही जहां प्रशासनिक अमला मौजूद रहा वहीं कांग्रेस पार्टी के बड़े संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद हैं राहुल गांधी इस समय पीड़ित परिवार के साथ बातचीत कर रहे हैं।

11 अगस्त की घटना
नसीराबाद थाना क्षेत्र के निवासी पिछवरिया मजरे भुवालपुर सिसनी गांव में रहने वाले अर्जुन पासी की हत्या कर दी गई थी। 11 अगस्त को रात में 8:30 के करीब अर्जुन पासी का नवीन सिंह से विवाद हुआ था। अर्जुन ने गुस्से में आकर नवीन सिंह को थप्पड़ मार दिए थे। जिसकी वजह से नवीन ने अर्जुन पर गोली चला दी। जिससे अर्जुन की तुरंत ही मौत हो गई। गोली मारने के बाद नवीन सिंह फरार हो गया। मृतक अर्जुन के परिजनों ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने अभी तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ेः गर्लफ्रेंड ज्यादा वफादार या बीवी, AI ने दिया जबरदस्त जवाब, जानकर उड़ जाएंगे होश

संबंधित समाचार