लखीमपुर खीरी: किशोरी को गोदी में उठाकर की गंदी बात...जानिए फिर क्या हुआ
पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना सिंगाही क्षेत्र के एक गांव में दुकान से रविवार की देर शाम मेहंदी लेकर वापस आ रही किशोरी को एक युवक ने अगवा कर लिया और अश्लील हरकतें करते हुए उसे नाले की तरफ सूनसान स्थान पर ले जाने लगा। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग आ गए। इस पर आरोपी किशोरी को छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।
पीड़ित किशोरी की मां ने बताया कि रविवार कि शाम करीब आठ बजे उनकी पुत्री गांव में ही एक दुकान पर मेहंदी का पैकेट खरीदने गई थी। वह मेहंदी लेकर वापस घर आ रही थी। थोड़ी दूर पर पहुंचने पर गांव के ही सूरज ने उसकी पुत्री को दबोच लिया और अश्लील हरकत की। उसे अपनी गोदी में उठाकर नाले की तरफ सूनसान स्थान की तरफ ले जाने लगा। इस पर किशोरी ने शोर मचाया। उसकी आवाज सुनकर लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों और परिवार वालों को आता देख आरोपी किशोरी को छोड़कर मौके से भाग निकला। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। परिवार वाले किशोरी को लेकर थाना पहुंचे। पुलिस को पूरी बात बताते हुए आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।
