Kanpur: नहर में कूदी महिला की जान बचाने पर पुलिसकर्मी व होमगार्ड सम्मानित...पुलिस कमिश्नर व एडिशनल सीपी ने नकद पुरस्कार व दिया प्रशस्ति पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नहर में कूदी महिला की जान बचाने पर पुलिसकर्मी व होमगार्ड सम्मानित

कानपुर, अमृत विचार। बर्रा थानाक्षेत्र में सास से झगड़ा होने के बाद बहू ने नहर में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। इस दौरान सूचना पर पहुंचे सिपाही और होमगार्ड ने जान की न परवाह करते हुए नहर में कूदकर महिला की जान बचा ली थी। इस साहसी कार्य पर पुलिस कमिश्नर ने दोनों को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें नकदी देकर सम्मानित किया। 

15 अगस्त को बर्रा-2 में रहने वाली सास और बहू के बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद बहू नहर में कूद गई। सूचना पर 112 पीआरवी पहुंची। यहां अपनी जान की परवाह न करते हुए हेड कांस्टेबल आबिद खान और चालक होमगार्ड सुमित नारायण नहर में कूद गए और गहरे नाले से महिला की जान बचाई। कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला गया। 

पुलिसकर्मियों के सूचना पर महिला रोते हुए बोली थी कि मुझे मर जाने दो। ससुराल में घुट-घुट कर जीने से अच्छा है मर जाना। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आई और बैठकर समझाया था। 

पुलिसकर्मी और होमगार्ड के इस साहसी कार्य को देखते हुए पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार और एडिशनल पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था हरीश चंदर ने हेड कांस्टेबल आबिद खान को 5,000 हजार और होमगार्ड सुमित नारायण को 2,500 नकद पुरस्कृत कर प्रशस्त पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें- नौ तरह के मच्छरों के आतंक से लोग हो रहे बीमार, यहां पढ़ें...कौन हैं ऐसे मच्छर जो चूस रहे लोगों का खून

संबंधित समाचार