बहराइच: संक्रामक रोग विभाग के जिला चिकित्सालय में लगी आग, मची अफरा तफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आधी रात में लगी आग से लोगों को संदेह

बहराइच, अमृत विचार। शहर के चांदपुरा मोहल्ले में स्थित संक्रामक रोग विभाग के जिला चिकित्सालय में रात एक बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग कैसे लगी, अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। आग लगने से अफरा तफरी मच गई।

शहर के मोहल्ला चांदपुरा में नव निर्मित ट्रामा सेंटर के निकट संक्रामक रोग विभाग का जिला चिकित्सालय स्थापित है। इस अस्पताल में रात 12 बजे से एक बजे के मध्य अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने की जानकारी मोहल्ले के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को दी। रात तीन बजे के आसपास लोगों ने आग पर काबू पाया। मौके पर दरगाह थाने के साथ कोतवाली नगर की पुलिस भी पहुंच गई। वहीं आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। लेकिन आसपास के लोग आग पर संदेह जता रहे हैं। साथ ही फाइलों के जलने की भी बात कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को दस वर्ष की सजा : विशेष न्यायाधीश पाक्सो की अदालत ने सुनाया फैसला

संबंधित समाचार