मुरादाबाद में तमंचे के बल पर जनसेवा केंद्र संचालक को लूटा, 1.50 लाख रुपए और लैपटॉप छीन ले गए बदमाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। थाना कटघर क्षेत्र में बदमाशों ने तमंचे के बल पर जनसेवा केंद्र संचालक से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। युवक दुकान बंद करके वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने एक चोर को दबोच लिया है। वहीं अन्य की तलाश में जुटी है। 

कटघर थाना क्षेत्र के सैफपुर पल्ला निवासी राहुल ने बताया है कि उनका जैतिया मोड़ पर जनसेवा केंद्र है। वह मंगलवार शाम 7.30 बजे दुकान बंद करके घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार बदमाश उसका पीछा करने लगे। घर से थोड़ी दूरी पर गैस प्लांट के निकट चारों बदमाशों ने बाइक रुकवा ली और बैग छीनने लगे। राहुल के विरोध करने पर तमंचा कनपटी पर रख दिया। बैग छीनकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। राहुल ने तत्काल पुलिस काो सूचान दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश कर एक को दबोच लिया। राहुल ने बताया कि बैग में 1.50 लाख रुपये की नकदी समेत लैपटॉप व अन्य दस्तावेज थे। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं बाकी की तलाश में जुटी है।

पूरी घटना को लेकर पुलिस का क्या कहा?
थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि लूट की घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही बाकी आरोपी की तलाश में टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़ें- मुरादाबाद के कमिश्नर की एक वर्ष बढ़ी प्रतिनियुक्ति

संबंधित समाचार