Prayagraj News: दोस्त से हुआ झगड़ा तो छात्रा ने कोचिंग सेंटर की छत से लगा दी छलांग, अस्पताल में तोड़ा दम
कटरा में जहाज चौराहे के पास घटना, दोस्त हिरासत में, ढाई घंटे तक दोनों में हुआ था झगड़ा
प्रयागराज। शहर के कटरा स्थित जहाज चौराहे के पास मंगलवार को एक छात्रा कोचिंग की छत से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां छात्रा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने छात्रा के एक दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मौत का कारण स्पष्ट नही हो सका है।
जानकारी के मुताबिक भदोही जनपद के रोही गांव के रहने वाले भूपेंद्र नाथ त्रिपाठी अल्लापुर के नगरहा तिराहा में किराये का मकान लेकर अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह उप्रेहीती से अपने परिवार का भरण पोषण करते है। उनकी तीन बेटियों में दीपाली (22) दूसरे नंबर की थी। वह क्लाइमेक्स कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी थी। जिसने कोचिंग की छत से कूदकर जान दे दी।
जहाज चौराहे पर ढाई घंटे हुई थी बहस
स्थानीय लोगो के मुताबिक छात्रा सुबह करीब 11 बजे जहाज चौराहे के पास एक युवक के साथ दुकान के सामने खड़ी थी। वह युवक से करीब ढाई घंटे तक बातचीत की। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। उस दौरान युवक ने छात्रा का मोबाइल छीन लिए था और सड़क पर फेक दिया था। युवक ने छात्रा को सड़क पर एक थप्पड़ मारा था।
मां चूल्हा-बर्तन कर चलाती है घर
कोचिंग की छत से कूदकर जान देने वाले दीपाली की मां अंजना बेटी को याद कर चीखती रही। मां ने दूसरों के घरों में चूल्हा-बर्तन का काम कर घर को चलाती है। वह सुबह चल अपने काम पर चली गई थी। दीपाली ने अपने पिता से किसी सहेली से मिलने के लिए बताया और फोन से बात कर चली गयी थी।
मां अंजना ने बताया कि वह जब वह घर लौटी तो बेटी घर पर नही थी। इसके बाद पुलिस ने करीब दो बजे बेटी के छत से कूदने की जानकारी दी। जब बेटी को अस्पताल ले गये तो वह जीवित थी लेकिन दीपाली की आंखों से आशू निकल रहे थे। वह कुछ बताना चाहती थी और उसकी सांसे थम गयी।
सौरभ रोकता रहा पर छत पर चढ़ गयी दीपाली
पुलिस हिरासत मे पूछताछ के लिए लाये गये दीपाली का दोस्त सौरभ सिंह रायबरेली का रहने वाला है। वह कटरा मे ही किराए का कमरा लेकर दरोगा भर्ती की तैयारी करता है। उसने बताया कि दीपाली को करीब डेढ़ साल से जानता था। मंगलवार को सुबह उसे टेलीग्राम पर एक लड़के ने मैसेज किया था और दीपाली के बारे में कुछ बातें कहीं थी। जिसकी जानकारी देने के लिए दीपाली ने उसे मिलने बुलाया। बातचीत के दौरान ही गुस्से में आकर वह कोचिंग की छत पर चढ़ गई। मै उसे रोकता रहा लेकिन वह छलांग लगा दी।
परिजनों ने तीन लड़कों पर छत से फेकने का लगाया आरोप
कोचिंग की दूसरी मंजिल से छलांग लगाने के मामले में छात्रा के परिवार वालों ने 3 लड़कों पर छात्रा को छत से फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा कर जांच शुरु कर दी है। यह घटना हत्या है या आत्महत्या इस पर पुलिस जांच कर रही है।
मंगलवार को बंद थी कोचिंग
कोचिंग संचालक ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि उसकी कोचिंग कचहरी के पास है। कोचिंग मंगलवार को बंद रहती है। छात्रा छत पर कैसे गयी इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस की जांच में यह भी बात सामने आई है कि एक छात्र से तीन साल करीबी रिश्ते थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला भी बताया जा रहा है।
क्लाइमैक्स कोचिंग के मैनेजर फारूख ने बताया कि दोनों छात्र उनके कोचिंग के नहीं थे। तीन दिन से कोचिंग बंद थी। मंगलवार सुबह से कोचिंग में साफ-सफाई और रिपेयरिंग का काम चल रहा था। वहां मौजूद रहे गिरिवर यादव ने बताया कि वह अंदर काम रहे थे, तभी युवती तेजी से आई। उन्होंने कहा कि कोचिंग बंद है लेकिन घर सीढ़ी चढ़ती चली गयी।
कोचिंग की छत से कूदने वाली छात्रा के मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा दो अन्य बाहरी युवकों की तलाश की जा रही है। छात्रा के मोबाइल फोन से भी जानकारियां जुटाये जा रहा है। फिलहाल परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है-दीपक भूखर, डीसीपी नगर
ये भी पढ़ें- प्रयागराज: HC ने गुप्त उद्देश्यों की पूर्ति के लिए याचिका दाखिल करने वाले अधिवक्ताओं को लगाई फटकार
