बरेली: ट्रेन में यात्रा के दौरान आईडी प्रूफ नहीं है तो माने जाओगे बिना टिकट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के चलते अब रेलवे में कई बदलाव हुए हैं। संक्रमण की वजह से फिलहाल किसी भी ट्रेन में जनरल कोच नहीं लगाए जा रहे हैं। सभी कोचों को आरक्षित करके ही चलाया जा रहा है। अब एक और बदलाव किया गया है कि आरक्षित सीट पर यात्रा करने वाले यात्री को …

बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के चलते अब रेलवे में कई बदलाव हुए हैं। संक्रमण की वजह से फिलहाल किसी भी ट्रेन में जनरल कोच नहीं लगाए जा रहे हैं। सभी कोचों को आरक्षित करके ही चलाया जा रहा है। अब एक और बदलाव किया गया है कि आरक्षित सीट पर यात्रा करने वाले यात्री को पहचान पत्र लेकर यात्रा करना अनिवार्य होगा। यदि चेकिंग के दौरान यात्री के पास टिकट है और आईडी प्रूफ नहीं है तो उसे बिना टिकट मान लिया जाएगा।

रेलवे ने इसके लिए प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया है। पोस्टरों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। रेलवे के वाणिज्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो यह बदलाव इसलिए किया गया है ताकि यात्री द्वारा टिकट बुक कराते समय दिया गया पता और यात्रा के समय आईडी का पता अलग-अलग न हो।

“यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें अपने साथ एक आईडी कार्ड रखना अनिवार्य है। यह बात सही है कि उन्हें आईडी कार्ड नहीं रखने पर बिना टिकट ही माना जाएगा।” -अभिषेक कुमार, एसीएम मुरादाबाद मंडल

संबंधित समाचार