आगरा: सुबह-सुबह लगी चिकित्सक के घर आग, तीन दमकलों ने पाया काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। दयालबाग क्षेत्र में एक चिकित्सक के घर में बुधवार की सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को आगोश में ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे के प्रयास में आग पर काबू पाया। आग से घर में रखी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

फायर स्टेशन ऑफिसर संजय प्लेस सोमदत्त सोनकर ने बताया कि दयालबाग के स्वामीबाग क्षेत्र में रहने वाले शहर के वरिष्ठ सर्जन डॉ रोशन लाल के घर में आग लगने की सूचना मिली। तीन मंजिला मकान में सुबह करीब सवा सात बजे आग लगी। कुछ देर में फायर ब्रिगेड की दमकलें मौके पर पहुंच गईं। करीब एक घण्टे के प्रयासों से तीन दमकलों ने आग पर काबू पाया। 

पड़ोस में रहने वाले डा. रोशनलाल के भाई किशन राजवानी ने बताया कि आग घर की पहली मंजिल में संभवतः शॉर्ट सर्किट से लगी और शीघ्र ही दूसरी मंजिल पर पहुंच गई। डा. रोशनलाल का परिवार भूतल पर था। कुछ पड़ोसियों ने बताया कि ऐसी चर्चा है कि आग एयरकंडीशनर (एसी) में शॉर्ट सर्किट होने से फैली। एसी फटने से हल्का धमाका भी हुआ।

ये भी पढ़ें- Agra News: भारत बंद को लेकर आगरा में सड़कों पर निकले बसपाई, आरक्षण में क्रीमीलेयर का विरोध

संबंधित समाचार