अलीगढ़ : एसएसपी को भेजा सुसाइड नोट...फिर डाकघर अधीक्षक ने गोली मारकर की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बुलंदशहर प्रधान डाकघर अधीक्षक ने अपने घर में ही की खुदकुशी

अलीगढ़, अमृत विचार। बुलंदशहर प्रधान डाकघर के अधीक्षक टीपी सिंह ने अलीगढ़ में अपने घर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उन्होंने एसएसपी अलीगढ़ को सुसाइड नोट भी भेजा। जिसमें लिखा था कि 16 दिसंबर 2021 को डाकघर अधीक्षक बुलंदशहर का कार्यभार ग्रहण किया तभी से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने कुछ लोगों पर अनियमित कामों को करने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया।

पुलिस ने बताया कि टीपी सिंह अलीगढ़ के गांव अकरावत के रहने वाले हैं। यह वर्तमान में बन्ना देवी के सुरक्षा विहार कॉलोनी में रह रहे थे। उन्होंने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है। एसएसपी अलीगढ़ संजीव सुमन का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ दिनों पूर्व सीबीआई गाजियाबाद की टीम ने बुलंदशहर के प्रधान डाकघर में छापा मारा था। कर्मचारी पर रिश्वत लेकर बिल पास करने का आरोप था। इस छापे के बाद से डाकघर अधीक्षक तनाव में आ गए थे।

संबंधित समाचार