एक साल के बच्चे ने ली सांप की जान, फिर बच्चे के साथ जो हुआ सुनकर हो जाएंगे हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

पटना, अमृत विचार। बिहार के गया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। जिसे सुनकर परिजन और गांव वाले हैरान रह गए।  एक साल के बच्चे ने सांप को खिलौना समझकर अपने मुंह से काट कर मार दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पहले तो परिजन घबरा गए और उसे आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए। जहां डाक्टरों ने बच्चे को पूरी तरह से स्वस्थ बताया, लेकिन जैसे ही वीडियो वायरल हुई लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि अमृत विचार नहीं करता है।

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के मुताबिक, गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार गांव निवासी राकेश कुमार का एक साल का बच्चा रियांश है, जो घर की छत पर खेल रहा था, तभी कहीं से छत पर सांप बच्चे के पास पहुंच गया, जिसे देखकर बच्चे को लगा की वह कोई खिलौना है । जिसके बाद उसे उसने पकड़ लिया और वह उसके साथ खेलने लगा। वहीं देखते ही देखते बच्चे ने उस सांप को अपने मुंह रख लिया और उसे चबा-चबाकर खाने लगा। जैसे ही मां की नजर बच्चे पर पड़ी वह हैरान रह गई क्योंकि बच्चे ने सांप को मार दिया था। आनन-फानन में मां ने बच्चे के मुंह से सांप को बाहर निकाला और उसे फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर भागी। जहां डॉक्टर ने बच्चे की जांच की और फिर डॉक्टर ने बताया कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है।

परिजनों को डाक्टरों ने बताया कि वह सांप जहरीला नहीं था। अक्सर बारिश के दिनों में उनके घर पर सांप मिल जाता है। बच्चे को सही सलामत जानकर परिजनों ने राहत की सांस ली। पूरा मामला शनिवार का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ेः UP Police Constable Recruitment: परीक्षा देने जाने से पहले हो जाए सावधान... नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई

संबंधित समाचार