बरेली: पत्नी और साली को फंसाने के लिए शराबी ने लगाई आग
बरेली,अमृत विचार। पत्नी और साली को मुकदमे फसाने के लिए एक व्यक्ति ने आग लगा ली। आरोपी की हरकत कैमरे में कैद हो गई। हालांकि आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी और साले ने जलाकर मारने का प्रयास किया है। कैंट पुलिस मामले की जांच कर रही है। कैंट इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह ने …
बरेली,अमृत विचार। पत्नी और साली को मुकदमे फसाने के लिए एक व्यक्ति ने आग लगा ली। आरोपी की हरकत कैमरे में कैद हो गई। हालांकि आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी और साले ने जलाकर मारने का प्रयास किया है। कैंट पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कैंट इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि किला क्षेत्र के बाकरगंज में रहने वाला अतीक अहमद शराबी किस्म का है। वह शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता था। सात दिन पहले उसकी पत्नी फूलबानो अपने पिता के पास मोहनपुर आ गई। गुरुवार को अतीक पत्नी को बुलाने के लिए मोहनपुर गया और साथ चलने के लिए कहा, लेकिन फूलबानो ने कहा कि घर पर अभी उसका भाई गुड्डू और पिता इसरार घर पर नहीं है। उनके आने के बाद चलेगी।
इस पर अतीक नाराज हो गया और गांव की एक दुकान से पॉलीथिन में कैरोसिन ले आया। इसके बाद उसने कैरोसिन अपने ऊपर डाल लिया। अतीक की यह हरकत कैमरे में कैद हो गई। केरोसिन डालने के बाद वह अपनी ससुराल में गया और आग लगा ली।
सूचना पर पहुंची लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसने पुलिस के सामने पत्नी फूलबानो और साली पर जलाने का आरोप लगाया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि अतीक ने साली और पत्नी को फसाने के लिए आग लगाई है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
