कासगंज : गोरहा नहर से हरिपदी गंगाकुंड तक पाइप लाइन डालने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

सोरों नगर पालिका चेयरमैन ने मंत्रियों से मिलकर की मांग

सोरों/कासगंज, अमृत विचार। सोरों नगर पालिका चेयरमैन ने लखनऊ में पहुंच कर जलशक्ति मंत्री और विकास मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने दोनों मंत्रियों को मांगपत्र सौंपकर पौराणिक तीर्थ नगरी के महत्व के बारे में जानकारी देकर विकास कराए जाने की मांग की। दोनों मंत्रियों ने विकास कराए जाने का भरोसा दिया है। चेयरमैन ने दोनों मंत्रियों को तीर्थनगरी में आने के लिए न्यौता दिया। 

सोरों नगर पालिका चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे ने सबसे पहले जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की। उन्होंने मांग पत्र सौपकर बताया कि सोरों तीर्थ नगरी में एक नहीं अनेकों मान्यताए हैं। यहां अस्थियां विसर्जन करने और स्नान करने से जन्म जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिलती है। गंगा में की जाने वाली अस्थियां मात्र 72 घंटो के अंदर पानी में घुल मिल जाती है। इस गंगा में जल गोरहा नहर से एक गुल के रास्ते आता है, जोकि आते-आते रास्ते में अशुद्ध हो जाता है। श्रद्धालुओ की भावानाओ को ठेस पहुंचती है। इसलिए गोरहा नहर से हरिपदी गंगाकुंड तक आठ किलोमीटर की दूरी है। पाइप लाइन डलवाई जाए। जलशक्ति मंत्री ने जल्द पाइल लाइन डलवाने के लिए बजट की स्वीकृति प्रदान करने का भरोसा दिया है। इसके बाद वह विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से मिले। उन्होंने मंत्री से विकासात्मक योजनाओं के बारे में बताया कि तीर्थ नगरी मे पेयजल संकट बना हुआ है। जल निकासी के लिए उचित साधन नहीं है। प्रकाश व्यवस्था भी बदहाल है। साथ ही उन्होंने मेला मार्गशीर्ष और पार्को का सौंदर्यीकरण कराने के लिए बजट का प्रस्ताव रखा। मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने चेयरमैन को हरसंभव विकास कराए जाने का भरोसा दिया है।

संबंधित समाचार