कासगंज : भारतीय किसान यूनियन भारत ने शुरू किया जल सत्याग्रह आंदोलन

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पटियाली के नगला जयकिशन, रामताल की टूटी पुलिया से नाराज हैं किसान नेता

गंजडुंडवारा/कासगंज, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन भारत ने टूटी पुलिया निर्माण को लेकर जल सत्यागृह आंदोलन की शुरुआत कर दी। पहले दिन कार्यकर्ताओं ने पानी में खड़े होकर पुलिया जल्द बनाए जाने की मांग की। अधिकारियों की हठधार्मिता से आक्रोशित किसान नेताओ ने पटियाली तहसीलदार जितेंद्र कुमार को ज्ञापन सौपकर जल्द पुलिया निर्माण कराए जाने की मांग रखी। 

भारतीय किसान यूनियन भारत के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल हफीज गांधी ने बताया कि अगस्त 2023 में हुए गंगा कटान की वजह से आए सैलाब से ओम नगरिया से लेकर रामताल वाली सड़क पर एक पुलिया टूट गई थी और दूसरी पुलिया सनौडी से नगला जयकिशन वाली सड़क पर टूट गई थी। इन दोनों पुलियों के न होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। एक साल से यह दोनों पुलियां टूटी पड़ी हैं, लेकिन प्रशासन ने निर्माण मे रुचि नही दिखाई। पुलियों के टूटने से सैकड़ो गांव के लोग परेशान हैं। ग्रामीण खेतों से अस्थाई रास्ता बना कर आवागमन करने को मजबूर है। पीडब्ल्यूडी विभाग और सिंचाई विभाग को दोनों पुलियों के निर्माण जल्द कराना चाहिए। जिससे ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो सके। इस दौरान डॉ. अवनीश यादव, शादाब शेख,  सुनील यादव, अबू तालिब, रजनीश कुमार, हरीश चंद, लाल मियां, अजीत सिंह, रामधुन, डाक्टर उर्वेश यादव, सलमान खान , सतवीर , बृजपाल, मुनेश सिंह, राजेश, श्यामवीर, वीरेंद्र, जनवेश, पप्पू, राकेश, महावीर सिंह, रब्बे खान आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार