बदायूंः किशोरी के पेट में हुआ दर्द, चिकित्सक के पास ले गए तो खिसक गई मां के पैरों तले जमीन...जानिए मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। थाना इस्लामनगर क्षेत्र एक गांव में किशोरी के साथ एक युवक चार माह तक दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर युवक की घिनौनी करतूत सामने आ गई। परेशान होकर पीड़ित किशोरी की मां ने एसएसपी से शिकायत की। आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

एक गांव में रहने वाली किशोरी लगभग चार महीने पहले शाम आठ बजे अपने घेर से लकड़ी लेने गई थी। जहां गांव निवासी अवधेश पुत्र जगदीश तमंचा लेकर बैठा था। किशोरी घेर में घुसी तो युवक ने उसे दबोच लिया। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दुष्कर्म किया। किशोरी को तमंचा दिखाकर बोला कि उसने किसी से शिकायत की तो उसके परिवार को जान से मार देगा। 

वह चार महीने तक किशोरी को डराकर चार महीने तक दुष्कर्म करता रहा। किशोरी ने डर की वजह से अपने परिवार को नहीं बताई। 11 अगस्त को किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो उसकी मां और भाई उघैती के एक चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने उसके चार महीने की गर्भवती होने की जानकारी दी। मां के पैरों तले से जमीन खिसक गई। 

किशोरी की मां ने उससे पूछताछ की तो किशोरी ने अवधेश के इस घिनौने के काम के बारे में बताया। किशोरी के मां के 12 अगस्त को तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते पीड़िता की मां ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: औरैया में अवनीश दीक्षित के दो घरों में पुलिस की चहलकदमी, गांव वालों से की पूछताछ, अवनीश के रिश्तेदार भी रडार पर

 

संबंधित समाचार