IAS Ankita Jain: अंकिता जैन बनायी गयी गोंडा की नई CDO, 2021 बैच की आईएएस हैं अंकिता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ADA की उपाध्यक्ष बनायी गईं जिले की CDO रहीं एम अरुन्मौली

गोंडा, अमृत विचार। जिले की मुख्य विकास अधिकारी रहीं एम अरुन्मौली का शासन ने बुधवार रात तबादला कर दिया। उन्हें आगरा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके स्थान पर अंकिता जैन जिले की नई सीडीओ बनायी गयी हैं।  दिल्ली की रहने वाली अंकिता जैन आगरा डिफेंस स्टेट की मूल निवासी हैं। 

अंकिता जैन 2021 बैच की IAS अधिकारी हैं। उन्होंने वर्ष 2020 की सिविल सर्विसेज की परीक्षा में पूरे देश में तीसरी रैंक हासिल की थी। IAS बनने से पहले वह प्राइवेट जॉब में थी। अंकिता इसके पहले कुशीनगर जिले में संयुक्त मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यरत थी। सीडीओ के तौर पर यह उनका पहला जिला है।

यह भी पढ़ें:-LDA की बड़ी कार्रवाई: कॉलोनी निर्माण ध्वस्त, पांच मंजिला कॉम्पलेक्स सील, जानें वजह

संबंधित समाचार